

शाहजहांपुर पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक चोरों के गैंग को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है | पुलिस ने मौके से तीन शातिर बाइक चोरों को भी गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की गई 7 बाइक बरामद हुई है। पकडे गए अभियुक्त दिल्ली, हरियाणा और यूपी की कई जगहों से बाइक चोरी करते थे और यूपी में अच्छे मुनाफे पर बेच दिया करते थे |
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की थाना कलान क्षेत्र में कुछ लोग चोरी की बाईक बेचने की जुगत में है । इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके बाइक चोरों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो पुलिस पर फायर कर दिया । इसके पुलिस ने घेराबंदी करके आकाश और प्रेम नाम के दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनेक पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई।
जब पुलिस ने और सख्ती से पूछताछ की तो बाइक चोरों ने रामनरेश का नाम बताया | पुलिस ने रामनरेश के घर पर छापेमारी की तो मौके से 5 और बाइक बरामद हुई । पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए लोग दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करके बाइकों को अलग-अलग जिलों में बेच देते थे।




