सोशल मीडिया की जय हो : ब्लड बैंक में खून की कमी को पूरा करने के लिए व्हाट्सएप पर निमंत्रण पाकर 24 युवाओं ने किया रक्तदान 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

हरदोई | सोशल मीडिया पर देश में गुण दोष पर अक्सर लोग चर्चा करते मिल जाते है | कुछ इसके अस्तित्व को नकारते है | कुछ इसे समाज के  लिए महत्वपूर्ण  टूल करार देते है | इसी  बीच हरदोई में सोशल मीडिया ग्रुप ने  कोरोना काल में 24 यूनिट ब्लड देकर अपनी उपयोगिता साबित की है | दरसल व्हाट्सएप पर कोरोना वॉरियर्स ने ग्रुप बनाकर एक दूसरे को ब्लड देने के प्रेरित किया | इसी क्रम में हरदोई में कोरोना वॉरियर्स द्वारा  रक्त की कमी को समाप्त करने के उद्देश्य से एक सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कोरोना वारियर्स नामक एक सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरदोई के 24 युवाओं द्वारा 24 यूनिट रक्त ब्लड बैंक में डोनेट किया गया। इस रक्तदान शिविर में कार्यक्रम संयोजक शाश्वत अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम भविष्य में भी चलता रहेगा। जानकारी के मुताबिक  हरदोई में सोशल मीडिया कोरोना वॉरियर्स नामक सोशल मीडिया के एक व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण करके कुछ युवाओं ने पिछले एक महीने से कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए एक हज़ार से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर विभिन्न जनपदों से मंगवा कर निशुल्क वितरित करने का काम बखूबी अंजाम दिया है, जिससे सैकड़ों मरीजों की जान बच सकी है। इसके अतिरिक्त कोरोना वारियर्स की टीम मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए नियमित रूप से प्रतिदिन लगभग 500 लंच पैकेट भी वितरित कर रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज