
पंकज गुप्ता
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शुक्रवार रात को बदायूं -मुरादाबाद हाईवे पर पिकअप और मारुति वैगनआर कार की जोरदार टक्कर हो गई | पिकअप -और कार की टक्कर इतनी तेज थी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई | इस हादसे में चार लोगो की जान चले गई | जानकारी के मुताबिक पिकअप और मारुति वैगनआर कार की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हुई है । टक्कर इतनी तेज थी कि कार के घटना में परखच्चे उड़ गए | मोके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगो की मदद से कार में फंसे लोगो को निकाला गया | इस घटना में एक महिला और एक पुरूष के घायल हुआ है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना में घायल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है |
हादसे का शिकार परिवार जा रहा था संभल :
बदायूं की मौर्य कॉलोनी की प्रीति को शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा हुई थी | इस बात की जानकारी उसके मायके वालों ने सुरालजनों को दी | जिसके बाद प्रीती का पति गौरव निवासी गोपलागंज बहजोई ,संभल की रहने वाली माँ मीरा , चचेरे भाई के सुमित के साथ कार से बदायूं पहुंचे | करीब रात 11 बजे के आसपास यह परिवार पंचायत विभाग में तैनात सास सर्वेश को लेकर चंदौसी के लिए रवाना हुआ | इसी दौरान मंडी समिति के पास पिकअप और कार में जोरदार टक्कर हो गई | हादसे में गौरव और उसकी माँ मीरा , सास सर्वेश , ड्राइवर कपिल की मौत हो गई |
देखिये यह वीडियो
https://youtu.be/Tmcl_RLU2Yw
Author: cradmin
Post Views: 34




