
कमलेश शर्मा
यूपी के शाहजहाँपुर मे वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को जान से मारने की धमकी दिए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। धमकी के बाद पुलिस हमकमे मे हड़कंप मचगया।पुलिस ने जब इसकी पड़ताल की तो पुलिस का भी सर चकरा गया। थाना सिंधौली के चांदा गांव के रहने वाले एक किशोर ने अपनी बहन के प्रेमी को फंसाने के लिए पूरा कांड रच दिया। बहन को उसके प्रेमी ने अपनी आईडी से खरीद कर सिम और मोबाइल दिया था। किशोर के शैतानी दिमाक ने प्रेमी को फसाने की साजिस रच डाली। मौका पाते ही बहन के पास रहने वाले उसके प्रेमी के दिए मोबाइल से भाजपा नेता आशीष वर्मा को गुरुवार शाम को फोन किया गया। फोन पर पहले आशीष वर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का मर्डर करने की बात कही गई। किशोर को लग रहा था कि वह जिस फोन से धमकी दे रहा है, वह तो उसकी बहन के प्रेमी का है, वही पकड़ा जाएगा। आशीष की शिकायत पर पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता लगा कि फोन तो किशोर की बहन के पास रहता है। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी। फिर परत दर परत कहानी की सारी परते खुल कर सामने आ गई।इसके बाद शुक्रवार शाम किशोर को पकड़ा गया। पूछताछ में किशोर ने पूरी बात पुलिस को बता दी। इस मामले में एसपी एस आनंद ने बताया कि किशोर की बहन से दूसरा युवक फोन पर बात करता था। यह बात किशोर को पंसद नहीं थी। बहन के प्रेमी को पकड़वाने के लिए किशोर ने धमकी दी, ताकि उसकी बहन से बात करने वाला युवक पकड़ा जाए। पूछताछ की जा रही है। फिल्हाल पुलिस की माने अगर मामले कोई तहरीर मिलती है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख कर कार्यवाई की जायेगी।




