सिनेमाघर खोलकर सऊदी हुकूमत इस्लाम को कर रही बदनाम: उलमा

SHARE:

बरेली: सऊदी हुकूमत की तरफ से मदीना शरीफ में खोले जा रहे सिनेमाहालो के मुद्दे पर आज तंजीम उलमा-ए-इस्लाम ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि सिनेमाघरों को फौरन बंद कर दिया जाये अंन्था पूरी दुनिया के मुसलमान सऊदी हुकूमत के खिलाफ ऐहतिजाज करने पर मजबूर होंगे.
तंजीम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि हम सऊदी हुकूमत को मक्का शरीफ और मदीना शरीफ के तक्ददूस (पवित्रता) को पामाल करने की हर गिज़ इज़ाज़त नहीं देंगे, इसलिए कि मक्का शरीफ में खुदा का घर है और मदीना शरीफ में पैगम्बरे इस्लाम है, दुनिया भर के मुसलमानों की आस्था मक्का और मदीना शरीफ से जुड़ी हुई है | साऊदी हुकूमत के लिए जरूरी है कि आलीमे इस्लाम के जज़्बात का ख्याल रखें, मौलाना ने आगे की “खादिनूल हरमेन” (साऊदी बादशाह कापद) का मतलब यह है कि मक्का और मदीना शरीफ की अज्मत, इज़्ज़त, तक्ददूस को पामाल न होने दे साऊदी हुकूमत को इन मुकद्दस शहरों की खिदमत करने का शरफ हासिल है, खुदा व पैगम्बरे इस्लाम के आदेशों की खिलाफ वर्जी करने का नहीं|

खानकाहे कादरीया रहमानिया चनहटा बरेली के गद्दीनशीन मौलाना सूफ़ी अब्दूर्र रहमान कादरी ने कहा कि इस्लाम में कुरान व हदीस ने मुस्लिम समाज को बुराईयों से बचाने का फरमान जारी किया है,और गाना – बजाना तमाशा और बूरी चीजों को साऊदी हुकूमत खत्म करने के बजाये बढावा दे रहीं हैं | जिसे दुनिया भर के मुसलमान हरगिज़ बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, अगर साऊदी हुकूमत अपने आकाओ यानि अमरीका व इस्राईल को खुश करने के लिए इन मुकद्दस शहरों का तमाशा बनायेगी तो दुनिया भर के मुसलमान उसके खिलाफ उठ खड़े होंगे |

खानकाहे जाहगिरीया सदर कैंट बरेली के गद्दीनशीन सूफ़ी पीर मुहम्मद हनीफ लियाक़ती ने कहा कि साऊदी हुकूमत और उसका युवा शहज़ादा मुहम्मद बिन सलमान आये दिन ऐसे बुरे कार्यों को बढ़ावा दे रहा है जो इस्लामी उसूलों के खिलाफ है, जिसे मुसलमान ही नही बल्कि दुसरे धर्म के लोग भी अच्छा नहीं समझते हैं, दुनिया के मुसलमानों को चाहिए कि इनकी नाजाईस हरकतों पर सख्त नोटीस ले, आले साऊद की नापाक हरकतों से जाहिर है कि उन्हें खुदा और रसूल का कोई खौफ़ नहीं है, उनको तो वही कार्य करना है जो इस्लाम मुखालिफ ताकते इस्लाम को बदनाम करने के लिए हुक्म देतीं हैं और वो अपनी कुर्सी बचाने के लिए ऐसा करते भी है |

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये निर्णय लिया गया कि 23 सितम्बर को साऊदी हुकूमत का स्थापना दिवस है इसलिए इस मौके पर पूरे हिंदुस्तान के मुस्लिम तंजीमे साऊदी हुकूमत के ख़िलाफ़ ऐतजा़ करके अपनी आवाज बुलंद करेंगी और हुकूमत पर इस बात के लिए दवाव बनाया जायेगा कि मदीना शरीफ में सिनेमा घरों को फोरी तौर पर बंद किया जाये.

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!