
शाहजहांपुर। शायर रौनक मुसव्विर आरफी की बीते सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई | वह 79 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला मुल्ला खेल में रहने वाले शायर व उर्दू साहित्यकार रौनक मुसव्विर का सोमवार की शाम 5:45 बजे इंतकाल हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों शाहकार व रेहान और तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका एक ग़ज़ल संग्रह बाज़्याफ्त प्रकाशित हुआ था। मंगलवार को दोपहर 11 बजे उनको ईदगाह के निकट कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उनके निधन पर खालिद अल्वी, सागर वारसी, अख्तर शाहजहांपुरी, साजिद खैराबादी, बसपा नेता मोहम्मद असलम खान, असगर यासिर, शाहिद रज़ा, ज़ाकिर अर्श, राशिद हुसैन राही, बिस्मिल आफताब आलम, सरफराज, राजीव गोस्वामी आदि ने दुख व्यक्त किया है।
Author: cradmin
Post Views: 35




