हल्द्वानी : पीपीई किट में डांस करता देख बारातियों के  उड़े होस ,निकला यह माजरा ,देखिये यह वीडियो 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

भूपेश छिमवाल 
हल्द्वानी। नाचने  वालों के बारे में कहाबत है कि नाचने वाले के पैर नहीं रुकते | ऐसा ही कुछ नजारा हल्द्वानी में देखने को मिला | जब पीपीई किट पहनकर एम्बुलेंस का चालक बारात में डांस करने लगा | लेकिन एम्बुलेंस चालक को डांस करता देख बारितियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया और बाराती बारात से दूर जाकर खड़े हो गए | दरसल मामला यह है कि हल्द्वानी  के सुशीला तिवारी अस्पताल के पास से गुजर रही एक बारात में  एंबुलेंस चालक पीपीई किट पहनकर बारात में घुसकर आया और डांस करने लगा । जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को  सुशीला देवी अस्पताल के पास से  बारात गुजर रही थी। बाराती बैंड-बाजे की धुन पर हंसता हुआ नूरानी चेहरा गीत पर जमकर डांस कर रहे थे । इसी दौरान पीपीई किट पहना एक व्यक्ति बारात में घुस आया और जमकर नाचना शुरू कर दिया। यह देख बाराती सकते में आ गए और  बारात से दूरी बनाने लगे | इसी बीच पीपीई  किट पहना शख्स कुछ देर डांस करके चुपचाप खिसक गया |  इसके बाद बारातियों ने सब भूलकर बारात लुत्फ़ उठाया  । बताया यह भी जा रहा है कि  बारात  शाकुंतलम बैंक्वेट हॉल में आई थी। वही पीपीई किट में बारात में नाचने वाला व्यक्ति सुशीला तिवारी हॉस्पिटल का एंबुलेंस का चालक महेश था। माना जा रहा है कि महेश ने बारात में डांस करके अपना स्ट्रेस को कुछ कम किया था | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज