
कमलेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब तांगा चालक की धारदार हथियार सेे हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद तांगा चालक का शव खेत में फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शरीर पर जख्मो के निशान मिले हैंं। फिलहाल पुलिस नेे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घटना थाना सिधौली के सुहेली गांव की है जहां बीती रात तांगा चालक रामशरन अपने खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान किसी ने उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आज सुबह उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। हत्या की खबर लगने के के बाद घर वालों मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस नेेेे शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हत्या के मामले में लोगों को शक की सुई उसकी बेटी और मां पर जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैैैै।अपर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई ने बताया कि सुबह सात बजे के आसपास सिधौली पर सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव खेत पर पड़ा हुआ है | घटना की सूचना पर कई आलाधिकारी पहुंचे | पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा |
Author: cradmin
Post Views: 39




