
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक मां ने घरेलू विवाद में अपने दो मासूम बच्चों के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी | जिससे तीनों की मौत हो गई | ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए | वही मृतक के परिजन की शिकायत पर मामला दर्जकर अपनी जाँच शुरू कर दी | जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया में कौशल्या देवी (30 साल) पत्नी संदीप वर्मा का अपने पति से अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था | इसी बात से परेशान होकर कौशल्या ने अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली |
पुलिस ने मृतिका के परिजनों पर किया मुकदमा दर्ज
बताया यह भी जाता है महिला कौशल्या अपने पति के चरित्र पर शक करती थी जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता था | महिला ने गुस्से में आकर अपनी दोनों बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी | जिसके चलते तीनों की मौत हो गई | ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँचे रुपईडीहा पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकलवाए और पीएम के लिए भेजे | नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव ने बताया कि मृतिका के परिजन की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गई गई |




