Its Happens only In India: पीपल का पेड़ कैसे बना सांसो का सहारा !

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बीमार लोगों को अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन ना मिलने पर अब पीपल का पेड़ उनके लिए सहारा बन गया है। पीपल से ऑक्सीजन मिलने की चर्चा होने पर दो परिवारों के लगभग आधा दर्जन बीमार लोगों ने पीपल के पेड़ के नीचे अपना बिस्तर लगा दिया है। खास बात यह है कि पीपल के नीचे ऑक्सीजन की उम्मीद लेकर आए लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वही अचानक सूचना  पर पहुंचे बीजेपी के तिलहर विधायक रोशन लाल ने कहा उन्होंने मरीजों के सम्बन्ध में सीएम से लेकर उन्होंने प्रशासन से बात की है | इसी दौरान विधायक जी ने एक स्वास्थ अधिकारी की जमकर क्लास ली | उनके बातों से लग रहा था कि वह तिलहर में स्वास्थ्य सेवाओं से खुश नहीं है |

Its Happens only In India: पीपल का पेड़ कैसे बना सांसो का सहारा !
Its Happens only In India: पीपल का पेड़ कैसे बना सांसो का सहारा !
उन्होंने कहा कि वह हरसंभव लोगो की मदद के लिए प्रयास कर रहे है | दरसल तिलहर कस्बे के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे दो परिवारों के लगभग आधा दर्जन बीमार लोग पीपल के नीचे बिस्तर लगा कर अपना इलाज तलाश रहे हैं। बीमार लोगों के परिजनों का कहना है कि किसी ने उन्हें यह बताया है कि पीपल का पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन पैदा करता है। सांस लेने की दिक्कत से जूझ रहे लोगों को जब ऑक्सीजन नहीं मिला और अस्पताल में बेड नहीं मिला तो उन्होंने ऑक्सीजन की उम्मीद से पीपल के पेड़ के नीचे अपना खुद का इलाज शुरू कर दिया है। वही उर्मिला की नाम की महिला ने बताया कि जब से उन्होंने पीपल के पेड़ के नीचे लेटना शुरू किया है उनको काफी आराम मिला है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज