
शाहजहांपुर : कोरोना के मामलों में आई कमी के बाद अब उत्तर प्रदेश में फिर से कोविड गाइड लाइन के साथ स्कूल खोलने के आदेश दिये गये है। लेकिन सरकार के आदेशों का स्कूलों में कितना पालन किया जा रहा है । इसका रियलटी चेक जब यूपी के शाहजहांपुर मे हमारे संवाददाता कमलेश शर्मा ने किया जिसमें सरकारी स्कूल पूरी तरह फैल नजर आया और शासन प्रशासन द्वारा दिये गये आदेश सब हवा हवाई साबित हुए । यहां के स्कूलों में COVID-19 की गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।

जब टीम ब्लॉक भावल खेड़ा के इटौरिया गाव पहुँची तो वहा 10: 15 के बाद भी स्कूल मे ताले पड़े थे और बच्चे स्कूल के बाहर बैठे नजर आये | रियलिटी चेक मे स्कूलों में ना ही बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे नाही मास्क लगाए थे। वही स्कूलों में सैनिटाइजर की व्यवस्था मात्र एक एक दो क्लास में दिखी | सवाल यही उठता है तीसरी लहर के आने की तमाम आशंकाए व्यक्त की जा रही है | ऐसे में यह लापरवाही कभी भी किसी को भी भारी पड़ सकती है |




