बिजनौर:  केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में  5 मजदूरों की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बिजनौर:  केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में  5 मजदूरों की मौत

बिजनौर:  केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में  5 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 5 मजदूरों की जलकर मौत हो गई है | घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है | सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मजदूरों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वही पुलिस इस काम में भी जुट गई कि फैक्ट्री धमाका कैसे हुआ है | जानकारी के मुताबिक बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के बख्शी वाला मोहल्ले में एक युसूफ नाम के व्यक्ति के मकान में केमिकल बनाने का काम किया जा रहा था। अचानक से केमिकल में धमाका होने के कारण फैक्ट्री में  काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि ब्लास्ट का इतना जोरदार था कि घटना में फैक्ट्री की एक दीवार भी फट गई |   घटना में मजदूर प्रदीप कुमार,चिंटू ,सोनू, बृजपाल सहित कुल 5 मजदूरों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर भले ही काबू कर लिया है।लेकिन मरने वाले मजदूरों के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।इस घटना को लेकर मौके पर पहुंचे एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री मालिक यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।जबकि इस दर्दनाक हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment