बहेड़ी में बीजेपी विधायक को किसानों ने दिखाए काले झंडे ,

SHARE:

kisan bahedi 2

बरेली | बहेड़ी में मंगलवार को  प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कामो को गिनाने पहुंचे बहेड़ी से बीजेपी विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार को किसानों ने काले झंडे दिखाते हुए विरोध किया | और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक छत्रपाल गंगवार द्वारा ग्राम चाठो पिपलिया में की जा रही जनसभा का इलाके के किसानों ने विरोध किया। किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाये साथ ही सिली कॉलोनी में जनसभा को सम्बोधित करने जाते हुए छत्रपाल  गंगवार के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोधी जताया।

भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया की विधायक छत्रपाल गंगवार ने किसानों के खिलाफ बीते दिनों गलत टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को नकली किसान कहा था। और ये भी कहा था की जो लोग खाली है वो सैर सपाटा करने के लिए दिल्ली चले जाते है वहां उनको महँगी दारू और बिरयानी खाने को मिलती है। किसानों का कहना है की जब तक सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं ले लेती इसी तरह बीजेपी सरकार का विरोध किया जायगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!