
बरेली | आँवला के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर में 2007 में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी उसके बाद ससुराल वालों ने आत्महत्या का रूप देते हुए शव को छत के कुंडे लटका दिया था जिससे मालूम पड़े कि खुद ही आत्महत्या की है | जब ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी मौके पहुंची थाना सिरौली पुलिस शव को कुंडे से उतारा और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया | युवती के मायके वालों पति राजेंद्र यादव पुत्र गंगसहाय यादव , समेत पांच लोगों पर ससुर गंगसहाय यादव पुत्र भूपसिंह यादव, देवर चन्द्रपाल यादव पुत्र गंगसहाय यादव , देवर चरनसिंह यादव पुत्र गंगसहाय यादव , सास नन्ही देवी पत्नी गंगसहाय यादव , दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था | इस मामले में 14 साल बाद दहेज हत्या के पांचों आरोपियों को 10 साल की सजा सुनाई गई।




