
राजकुमार
बरेली |थाना हाफिज गंज क्षेत्र के एक सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई | बताया जाता है कि रिठौरा चौराहे पर बच्ची अपनी मां के साथ खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रही थीन तभी सामने से आ रहा ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया , जिसके चलते बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई| जानकारी के मुताबिक थाना हाफिजगंज के गांव कुंवरपुर बंजरिया के रहने वाला प्रशांत मिश्रा निजी कंपनी में काम करता हैं I पीड़ित पिता ने बताया उनकी बच्ची अपनी मां के साथ अपने हाफिज गंज से टेंपो से रिठौरा पहुंची थी और बरेली जाने के लिए सड़क के किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी | तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया | मासूम की ननिहाल बरेली के रजत विहार में हैl घटना से बच्ची परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है | मौके से ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा | पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है |




