
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुधवार रात को जलनिगम के ऑफिस में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई | बताया जाता है मृतक गुलाबराय दोनों पैरो से दिव्यांग था | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है | हालाँकि पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है लेकिन परिजन हत्या बता रहे है |
मृतक जलनिगम में फिटर के पद पर था तैनात
थाना प्रेमनगर के गाँधी नगर स्थित जल विभाग कार्यालय में मृतक गुलाबराय तैनात था । घटना के समय गुलाबराय का शव उसके जलनिगम के कार्यालय के गेट पर खून से लतपथ मिला | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक फील्ड वर्क पर तैनात 50 वर्षीय गुलाब राय पुत्र भूप राम वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी सुरेश शर्मा नगर में रह रहा था , वह मूल रूप से बादशाह नगर सीबीगंज का रहने वाला था।

गुलाबराय की ट्रेन हादसे में कटे थे दोनों पैर
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि लगभग 2014 में एक ट्रेन हादसे में गुलाब राय की दोनों टांगे कट गई थी जिस वजह से वह फील्ड का वर्क नहीं करते थे उनको ऑफिस के लैब डिपार्टमेंट में कार्य दे रखा था। वहां मौजूद लोगों की जुबानी माने तो मृतक ने तमाम लोगों की शिकायतें ऊपर तक लिखित रूप में पहुंचा रखी थी। गोली चलने के वक्त कार्यालय में लगभग 6 से 7 लोग मौजूद थे जो संजय कुमार के पास बैठे हुए थे । एसपी सिटी रविंद्र कुमार ,सीओ सहित थाना प्रेमनगर पुलिस पहुंची मामला संदिग्ध मानते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों में भाई योगेश ने वहां पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया उनका कहना है कि जो जिंदगी के इतने वर्षों से अपने अपाहिज पन को बर्दाश्त करते हुए अपना जीवन व्यतीत कर रहा हो , वह खुद को गोली नहीं मार सकते साथ योगेश ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि दाहिने हाथ से लिखने वाला व्यक्ति अपने कान के नीचे बाई और से गोली कैसे मार सकता है?
एसएसपी ने कहा शुरुआती जाँच में मामला आत्महत्या का
एसएसपी रोहित सजवाण ने मीडिया को बताया कि पुलिस की शुरूआती जाँच में कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है | अगर यह हत्या है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |




