
राजकुमार
बरेली फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा के मोहल्ला साहूकारा स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर बरेली से भजन संध्या टीम ने मंदिर पहुंचने के बाद श्री कृष्ण भक्तों को मीठे मीठे भजन सुनाए भजन सुनते ही सभी भक्त गण भक्ति में होकर झूमने लगे इस मौके पर मंदिर कमेटी के मंत्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल शंशाक अग्रवाल के साथ दर्जनों लोग मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे।

इसी के साथ थाना सीबीगंज के गांव पलसखेड़ा गोटिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर श्री कृष्ण और राधा जी की मूर्ति को गांव के मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गांव में झांकी निकाली गई। झांकी मंदिर पर पहुंचने के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर मंदिर के पुजारी केसरी के साथ ओमप्रकाश कश्यप, सुखदीप कश्यप के साथ गांव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।




