Bareilly news: फतेहगंज पश्चिमी के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम , खूब सजाये गए मंदिर

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने को लेकर साज सज्जा के साथ ही रंग बिरंगी लाईटों से मंदिरों को खुव सजाया गया।
कस्बा में बने ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी सूर्य प्रकाश पाठक रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी में बने राधा कृष्ण मंदिर हाईवे पर कांवरिया मंदिर के पुजारी भूपराम ने बताया कि मंदिर पर पूजा अर्चना करने वाले भक्तों को सरकार के बताएं गाइड लाइन के अनुसार ही कराई जा रही है।

कुरतरा गांव के लक्ष्मण जति मंदिर कस्बा के शिव पार्वती मंदिर व क्षेत्र के अनेकों मंदिरों में सजावट के साथ पूजा अर्चना के बाद प्रसाद भक्तों में वितरण किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को नगर के स्कूलों में भी बनाए मनाया गया। प्रीटी पेटल्स किड्स जोन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर के छात्र-छात्राओं ने राधा कृष्ण, माता यशोदा, बाबा नंद, बालकृष्ण व गोपी ग्वालों की वेशभूषा में कृष्ण लीलाओं व कृष्ण जीवन से संबंधित आकर्षक, मनमोहक व भावभीनी झांकियां प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया।

इस अवसर पर राधा कृष्ण के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसिद्ध गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किये। आराध्या गुप्ता, इला, युवराज, निहिका ने छात्रों ने मटकी और मुरली सजाकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपना प्रेम एवं भक्ति भाव प्रदर्शित किया। सभी बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों में मन मोहक लग रहे थे। स्कूल के प्रबंधक दिनेश पांडे ने सभी को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बधाई दी। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव व प्रबंधक दिनेश पांडे ने बच्चों को पुरस्कृत किया। स्कूल के स्टाफ पूजा गुप्ता, प्रगति पांडे ने बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

Bareilly news: फतेहगंज पश्चिमी के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम , खूब सजाये गए मंदिर
Bareilly news: फतेहगंज पश्चिमी के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम , खूब सजाये गए मंदिर
Bareilly news: फतेहगंज पश्चिमी के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम , खूब सजाये गए मंदिर
Bareilly news: फतेहगंज पश्चिमी के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम , खूब सजाये गए मंदिर
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment