
सौरभ द्विवेदी
इटावा : योगी सरकार आपराधिक मामलों में नकेल कस रही है मगर इटावा में चोरी की वारदातें कम नहीं हो रही है। इटावा में पुलिस के सामने समस्या यह भी है कि पुरुष चोरों के साथ महिला चोरों से भी टक्कर लेनी है।
हाल में महिला चोरों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई है। इटावा शहर के मेन बाजार में फुटवियर की दुकान पर खरीदारी करने के बहाने आई महिला ने दुकानदार का मोबाइल ही चुरा लिया, इस बात का खुलासा दुकानदार की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए हुआ। महिला द्वारा मोबाइल की चोरी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में हो गई, इतना ही नहीं दुकानदार का मोबाइल चोरी करने के बाद महिला इतनी सफाई से निकल गई कि जैसे मानो कुछ हुआ ही ना हो।
इटावा शहर में अब चोरी की घटनाओं में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिल रही है क्योंकि महिलाओं के ऊपर पुलिस भी कार्रवाई करने से कतराती है इस वजह से शायद महिलाएं चोरी की घटनाओं को बड़ी आसानी से अंजाम देकर निकल जाती है। चोरी से यह जुड़ी घटना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजार की है।
हाल में कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल द्वारा इटावा जनपद में 128 महिला कांस्टेबलों की फील्ड में ड्यूटी लगाई थी, जिससे महिला पुलिस कर्मियों द्वारा हो रहे महिला उत्पीड़न को रोका जा सके मगर इटावा शहर में नजारा कुछ और ही है यहां महिलाएं करती हैं चोरी और पुरुष होते हैं परेशान। दुकानदार ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। दुकानदार का कहना है कि पुलिस कार्रवाही करे तो उसे शांति मिलेगी।




