पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम की दो बेटियों की सड़क हादसे में हुई मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा
शाहजहांपुर । काँट थाना क्षेत्र के रसूलापुर मोड़ के पास आज स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों युवतियां सड़क पर गिर गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवतियां आपस में सगी बहने है। मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर कलां गांव निवासी पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम की दो बेटी ममता व अंजुलता जिसमें एक सहायक अध्यापक है वही एक बेटी शिक्षा मित्र है। दोनों युवतियां भैंसटा कलां के प्रथमिक विद्यालय में तैनात है। दोनों बहनें स्कूटी से ही स्कूल रोज आती जाती है। बुधवार को दोनों बहनें स्कूल से होकर अपने गांव सिकंदरपुर कलां वापस आ रही थी। इसी दौरान काँट थाना क्षेत्र के रसूलापुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बहनों की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment