नाइजीरियन गिरोह का सदस्य 27 लाख रूपए के साथ गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश की  बरेली पुलिस ने नाइजीरियन गिरोह के एक सदस्य को और   गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है | पुलिस ने आरोपी के आपस से कमीशन के रूप में लिए 27 लाख रूपए और एक मोबाइल फोन बरामद किया है साथ ही आरोपी के खाते में पड़े 30  लाख रूपए भी फ्रीज करा दिए है | दरसल बरेली पुलिस फरीदपुर थाना क्षेत्र में दर्ज हुए मुकदमे के संबंध में काम कर रही थी इसी दौरान पुलिस को स्थानीय स्तर से मिले इनपुट के आधार पर फरीदपुर पुलिस , साइबर सैल , एसओजी की टीम ने  मंगलवार सुबह को अभियुक्त रूक्साद पुत्र रजा हुसैन जरी कारीगर  निवासी भूरे खां की गौटिया फरीदपुर को  बीसलपुर रोड़  से गिरफ्तार कर लिया| और  पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 27 लाख रूपए भी बरामद कर लिए  | 

आरोपी नाइजीरियन गिरोह के साथ कमीशन पर करता था काम 

आरोपी रूक्साद ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह नाइजीरियन गिरोह के साथ मिलकर ठगी का काम करता है | उसे कमाई गई रकम का 20 प्रतिशत कमीशन मिलता है | वह नाइजीरियन गिरोह के लिए फर्जी दस्तावेजों से अकाउंट खुलवाने का भी काम करता है |  रूक्साद के साथ उसके मोहल्ले के बाप बेटे भी नाइजेरियन ठग गिरोह के लिए काम करते है | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरीदपुर पुलिस ने 26 अगस्त को एक मुकदमा दर्ज किया था  और मुकदमे के संबंध में एक नाइजीरियन रोबर्ट ओटजेमे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था | रोबर्ट के बारे में पुलिस को पता चला था कि वह फरीदपुर में अपने गिरोह के सदस्यों से अपने हिस्से की  ठगी की रकम लेने आया था | इसी दौरान रूपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था और पुलिस ने स्थानीय लोगो के शिकायत पर रोबर्ट को गिरफ्तार कर लिया था | 

पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा 

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि साइबर सैल और बरेली पुलिस ने नाइजीरियन गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने उसके पास से 27 लाख रूपए बरामद करने के साथ उसके खाते में अवैध से कमाए 30 लाख रूपए सीज कराये है | एसएसपी ने यह भी बताया कि यह रोबर्ट के गिरफ्तारी के बाद से फरार था आज इसे बीसलपुर रॉड से गिरफ्तार कर लिया गया है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment