
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रारंभ हुए सेवा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन कालीबाड़ी स्थित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास पर आयोजित किया जा रहा है ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया है। मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने रक्तदान किया। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव सामाजिक सरोकार के कार्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है । इस समय वायरल ज्वर के साथ साथ डेंगू भी पैर पसार रहा है और इसके इलाज में प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है।
रक्तदान से प्लेटलेट्स के साथ-साथ चार जीवन बचाए जा सकते हैं इसलिए रक्तदान की महत्ता इस समय सर्वाधिक है। इस अवसर पर व्यापारी नेता मनीष अग्रवाल ने कहा के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सदैव समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपनी पहचान बनाए हुए हैं। यही कारण है कि इस पवित्र कार्य के लिए भी सबसे प्रथम पहल राजेंद्र गुप्ता ने की है ।रक्तदान संदीप सब्बरवाल, दीपक अरोड़ा, नितिन आनंद ,आदि व्यापारियों ने किया। महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा रक्तदान के इस क्रम को टूटने नहीं देंगे। प्रतिदिन कम से कम 5 व्यापारियों के रक्तदान कराएंगे ।सभी दानदाताओं का धन्यवाद महानगर उपाध्यक्ष मनमोहन सब्बरवाल ने दिया।




