अच्छी खबर : बरेली मंडल में कोविड पजिटिविटी रेट  हुआ कम , अबतक 1003493 लोगों को लगाई गई कोराना वैक्सीन

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बरेली मंडल में कोविड की रोकथाम के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। वर्तमान में बरेली मंडल में पाजिटिविटी रेट लगातार घट रहा है और पूरे मंडल का पाजिटिविटी रेट औसत 9.82 रह गया है।मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली टीम नाइन की बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार पूरे बरेली मंडल में अब तक 1003493 लोगों को कोराना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बैठक में अवगत कराया गया कि मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 4027 ग्राम निगरानी समितियां सक्रिय हैं। बरेली के ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय 1193  समितियां कार्य कर रही हैं। इसी प्रकार मंडल के नगरीय क्षेत्रों में 892 मोहल्ला निगरानी समितियां सक्रिय हैं और कोरोना को रोकने के प्रयासों में सहयोग कर रही हैं। इनमें बरेली के नगरीय क्षेत्रों में 372 मोहल्ला समितियां सक्रिय हैं। मंजल के ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों के माध्यम से भी कोरोना से प्रभावित लोगों को मेडिकी किट उपलब्ध कराई जा रही है। यह समितियां सदिग्घ मरीजों को तत्काल जांच आदि में भी सहयोग करती हैं।बैठक में बताया गया कि बरेली मंडल में कुल 6843 प्रवासी मजदूर आए जिनमें से सभी की कोराना जांच की गई और उनमें 258 पाजिटिव पाए गए और उनका समुचित उपचार किया गया उसके बाद ही उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। अपर आयुक्त श्री अरुण कुमार ने बैठक में कहा कि हेल्प डेस्क की उपयोगिता को और अधिक सुदृढ़ किया गया है तथा मंडल में होम आइसोलेशन के कोरोना रोगियों के स्वस्थ होने की दर में भी लगातार बढ़ोत्तरी आ रही है। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज