
अलीगढ़ । सीएम योगी ने बरेली – मुरादाबाद – गोरखपुर ,काशी में कोविड समीक्षा बैठक करने के बाद गुरुवार को अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ पहुंचने पर सीएम आदित्यनाथ योगी ने सबसे पहले जेएन मेडिकल कॉलेज के आलाधिकारियों के साथ ऑडिटोरियम में बैठक की उसके बाद मीडिया को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि मीडिया में खबरें चल रही थी कि एएमयू में कई प्रोफेसरो की कोविड-19 से मौतें हुई है। सीएम ने कहा कि एएमयू के वीसी से उनकी दो बार बात हुई है। एएमयू में कोविड के चलते 16 लोगो की मौत हुई है। जिसमे 10 यहां , 4 अलग अलग अस्पतालों में , 2 की दिल्ली के अस्पतालों में मौत हुई है।सीएम योगी ने यह भी बताया कि जो पहले चरण में वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं उनकी मौत हुई । उन्होंने यह कहा कि अब वैक्सीनेशन के कार्यक्रम से सभी जुड़ रहे हैं और वैक्सीनेशन ही कोविड 19 के खिलाफ सुरक्षा चक्र है । वही ऑक्सीजन की आपूर्ति जेएन मेडिकल कॉलेज में प्रारंभ कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज में शासन सभी सुविधाएं देगा। सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों और आलाधिकारियों के बीच यह भी कहा कि एक-एक जीवन अमूल्य है और मानवीय संवेदना सबसे महत्वपूर्ण है। हर एक जीवन को संवेदनशील तरीके से बचाने का काम कर सके । इसकी आज इसकी बड़ी आवश्यकता है।




