
उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार देररात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया | इस हादसे में सात लोगो की मौत होने के साथ 8 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो को मदद से बरातियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा साथ घटना में मारे गए लोगो के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए | जानकारी के मुताबिक आगरा हाईवे पर मझावली के पास बरात की बस का टायर पंक्चर हो गया था । चालक और हेल्पर नीचे उतर कर टायर बदलने की तैयारी ही कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक निजी बस ने बरात की बस को पीछे से टक्कर मार दी | इसके बाद बस में बैठे बरातियों में हड़कंप मच गया | बताया जाता है कि किसी स्थानीय शख्स द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई | घटना की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई |

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के साथ गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में भिजवा दिया | पुलिस के मुताबिक पुलिस के मुताबिक इस हादसे में बरात की बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए है | पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से बहजोई सीएचसी भेजा है | भूरे लाल पुत्र राजपाल को छोड़कर सभी मृतक ग्राम छपरा,थाना बहजोई, जनपद संभल के रहने वाले है |
संभल हादसे के मृत लोगो की लिस्ट
1.वीरपाल पुत्र ओमकार उम्र 60 वर्ष
2.हप्पू पुत्र श्रीराम सिंह उम्र 35 वर्ष
3.छोटे पुत्र राजपाल उम्र 40 वर्ष
4.राकेश पुत्र रूपसिंह उम्र 30 वर्ष
5.अभय पुत्र रामबाबू उम्र 18 वर्ष
6.विनीत कुमार पुत्र नेत्रपाल उम्र 30 वर्ष
7.-भूरे पुत्र राजपाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कौआ खेरा




