शाहजहांपुर : पानी के बहाब के साथ गांव में घुसा मगरमच्छ , गांव में मचा हड़कंप ,देखिये यह लाइव वीडियो

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के शाहजहांपुर के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब नदी से निकला मगरमच्छ गांव में घुस गया। आनन-फानन में गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी जहां वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम में गोमती नदी में छोड़ दिया। इसके बाद गांव वाले ने राहत की सांस ली।जानकारी के मुताबिक  थाना पुबाया के सुनारा बुजुर्ग में गोमती नदी से निकला मगरमच्छ गांव में घुस गया। गांव में मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना वन विभाग को दी गई जहां टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने के बाद टीम ने मगरमच्छ को गोमती नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

बरेली के रामगंगा में मच्छ्वारों के जाल में फंसा था मगरमच्छ 

बरेली  के  सिरौली  थाना क्षेत्र में  बह रही  रामगंगा में जलस्तर बढ़ते ही मगरमच्छ  दिखने लगे है , जिसके चलते ग्रामीणों में दहसत फैलने लगी है | अब ग्रामीण बड़ी सावधानी से गंगा में प्रवेश कर रहे है | जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व  कैलाशगिरि मढ़ी के पास से बाह रही  रामगंगा नदी में मगरमच्छ देखने को मिला था |  बीते बुद्धवार को एक बार फिर मगरमच्छ स्थानीय लोगो को देखने को मिला | स्थानीय लोगो ने बताया कि बुद्धवार को सिरौली घाट पर कुछ मछवारो ने मछली पकड़ने के लिए रामगंगा में जाल डाला था | इसी  दौरान  मछवारों के जाल में मगरमच्छ फंस गया,  मगरमच्छ  फंसने  के बाद मच्छ्वारों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और रामगंगा में जाने दिया | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज