बरेली पहुंचे सपा के योगी , भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | उत्तर प्रदेश चुनावी मोड़ में है | हर कोई राजनीतिक दल अभी से अन्य दलों पर अपनी बढ़त बनाना चाहता है | इसी क्रम में सपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई , कानून व्यवस्था , महिला सुरक्षा जैसे कई मामलों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया | इस प्रदर्शन की अगुवाई कैंट विधानसभा सीट के टिकट दावेदार इंजी अनीस अहमद और लखनऊ से पहुंचे सीएम योगी की तरह दिखने वाले सुरेश ठाकुर ने किया | इस मौके पर सुरेश ठाकुर ने और सपा नेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा |

बरेली पहुंचे सपा के योगी , भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना 

सुरेश ठाकुर ने इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा , सुरेश ठाकुर ने कहा कि योगी और आरएसएस के लोग भगवा वस्त्र पहनकर हिंसात्मक काम कर रहे है | जबकि यह वस्त्र तो भगवान बुद्ध के है | इस वस्त्र को धारण करने से समता की भावना उत्पन होती है | उस समता को योगी और आरएएस के लोग बदनाम कर रहे है | उन्होंने यह भी कहा कि वह योगी के शक्ल के नहीं है बल्कि योगी उनके शक्ल के है | सुरेश ठाकुर ने यह भी कहा कि इस सरकार में  सूबे का  एक एक व्यक्ति त्राहि त्राहि कर रहा है|  यह गूंगी बहरी सरकार अपनी गलतियों पर पर्दा डाल रही है | किसानों को परेशान कर रही है | वही योगी के किसान नेता राकेश टिकैत पर दिए गए बयान की आलोचना करते हुए कहा कि योगी ने कहा कि टिकैत यूपी आएंगे तो उनका बक्‍कल उधेड़ दिया जायेगा , तो उनका कहना है कि राकेश टिकैत   भारत का सम्राट है | अखिलेश यादव किसानों के साथ खड़े है वही योगी और मोदी जी को किसानों के सामने झुकना पड़ेगा बरना जनता बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी | सुरेश ने कहा कि उनका आज का प्रदर्शन किसानों के लिए था सरकार किसानों की मांगे माने | प्रदर्शन में शामिल होने वालों  में इंजी अनीस अहमद के साथ तमाम सपा के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज