शाहजहांपुर : तेल की जगह टैंकर में शराब भरकर ले जा रहे थे तस्कर , पुलिस ने हाईटेक शराब तस्करो के गिरोह का किया खुलासा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा

यूपी के शाहजहांपुर मे पुलिस ने हाइटेक शराब तस्करो का बड़ा खुलासा किया है। हाईटेक शराब तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तेल की जगह टैंकर में शराब भरकर बड़े पैमाने पर तस्करी कर रहे थे । यह गिरोह टैंकर में डीजल सप्लाई करने के बहाने हरियाणा से बिहार तक शराब सप्लाई किया करता था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरोह के गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है फिलहाल पुलिस मामले के तार जोड़ने में लगी है

तेल की जगह टैंकर में शराब भरकर ले जा रहे थे तस्कर

थाना सदर बाजार के शाहावाज़ नगर से पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि एक टैंकर में डीजल के बहाने हरियाणा से बिहार शराब भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार व एस0 ओ0 जी0 टीम हरकत में आ गई जिस के बाद घेरा बंदी करके पुलिस ने एक टैंकर पकड़ लिया। टैंकर को लगातार पुलिस की सूचना दे रही एक कार भी बरामद की गई है, जिसमें बैठे लोग टैंकर को लगातार पुलिस की कारवाई और रोड पर मौजूद पुलिस के बारे में जानकारी दे रहे थे |


पुलिस को धोखा देने के लिए तस्करों ने टैंकर में लगाया था गुप्त दरवाजा

बरामद की गई कार टैंकर को लगातार रास्ते में हो रही पुलिस चेकिंग के बारे में अवगत कराती थी। पुलिस ने जब टैंकर को हिरासत में लिया तो पुलिस को कोई भी जानकारी हाथ नहीं लगी क्योंकि टैंकर में डीजल निकालने के लिए पाइपलाइन मौजूद थी और ऊपर से टैंकर को खोलने पर टैंकर में डीज़ल ही दिखाई दे रहा था। मगर आरोपियों को यह नहीं पता था कि पुलिस उनसे चार कदम आगे है। पुलिस ने जब टैंकर की गहनता से जांच की तो पता चला जी टैंकर के पीछे एक गुप्त दरवाजा लगा हुआ था। जो पूरी तरह से गुप्त रुप से बनाया गया था। उसको खुलवाने पर पता चला कि उसमें लगभग 11 लाख रुपए की शराब तस्करी की जा रही थी।

पुलिस ने 6 तस्करो को किया गिरफ्तार

तस्करी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही शाहजहांपुर पुलिस इस बात की भी जानकारी झुटा रही है कि जो लोग पहले हरियाणा से बिहार के लिए एंबुलेंस में शराब की तस्करी करते से पकडे गए थे क्या इन दोनों में कोई संबंध है। फ़िलहाल पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर एस आनंद का कहना है कि इन दोनों मामलों की जानकारी की जा रही है कोई संबंध अगर सामने आता है तो उस पर भी कारवाई की जाएगी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment