
इंद्रेश दीक्षित
उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में अब बदमाशों को बिल्कुल भी पुलिस का खौफ नहीं रह गया है जिसके चलते दिनदहाड़े लूट और चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं | ताजा मामला शहर के आवास विकास का है जहां पर घर के बाहर खड़ी एक महिला के साथ दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरों द्वारा चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वहीं बीते दिनों से लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं हरदोई पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही हैं और यह लुटेरे खुलेआम इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं |
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके के नघेटा रोड स्थित एक दाल व्यापारी के यहां हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज ही पाई थी कि आवास विकास कॉलोनी में महिला के साथ चैन स्नेचिंग की घटना हो गई जिसका पुलिस अभी तक खुलासा भी नही कर पाई थी फिर से बेहटा गोकुल में एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई इसका सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद पुलिस लगातार लुटेरों की तलाश कर रही थी वहीं एक बार फिर कल शाम बाइक सवार लुटेरों ने शहर के आवास विकास कालोनी में ही घर के बाहर खड़ी महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे दिया और महिला की चेन लूटकर फरार हो गए|
हालांकि लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद सीओ सिटी विकास जायसवाल के नेतृत्व में कई टीमों का गठन कर दिया गया और सीसीटीवी में कैद बाइक सवार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है वही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए आम पब्लिक से भी अपील की है कि अगर कोई उनकी पहचान बताता है तो उसे 5000 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी|




