
ब्रेकिंग
इटावा- 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने तैयार कराया सामाजिक परिवर्तन रथ।
समूचे उत्तर प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन रथ से भ्रमण करेंगे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।
सामाजिक परिवर्तन रथ के माध्यम से शिवपाल सिंह यादव लोगों से विधानसभा चुनाव जिताने की अपील भी करेगे।
सामाजिक परिवर्तन रथ के ऊपर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव व उनके पुत्र अंकुर यादव के अलावा जनेश्वर मिश्र व डॉ राम मनोहर लोहिया का छायाचित्र भी लगाया गया है।
सामाजिक परिवर्तन रथ को अंदर से बहुत ही खूबसूरती के साथ सजा कर तैयार किया गया है।
— सामाजिक परिवर्तन रथ को सजाकर सैफई स्थित एसएस मेमोरियल स्कूल में कड़ी सुरक्षा के बीच में खड़ा करवाया गया है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने मौखिक तौर पर बताया है कि सामाजिक परिवर्तन रथ 15 सितंबर के बाद प्रदेश भर में भ्रमण करेगा और इसकी अगुवाई स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव करेंगे।
हालांकि अभी तक सामाजिक परिवर्तन रथ की रूपरेखा की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
रिपोर्ट– सौरभ द्विवेदी




