
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देररात से हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है | शहर की सभी मुख्य मार्गो में पानी भरा हुआ है जिसका निस्तारण किया जा रहा है | लोग भारी बारिश के चलते घर में ही दुबके है | कई जगह पेड़ों के गिरने की खबर है | देररात से लगातार हो रही बारिश ने सितम्बर माह में ही नवंबर जैसे मौसम का एहसास करा दिया है | गरज चमक और तेज हवाओं के साथ लखनऊ के साथ आसपास के जिलों में बारिश हो रही है | बारिश के चलते तापमान में भी काफी कमी आई है |
लखनऊ ने डीएम अभिषेक कुमार ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि अत्यन्त आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें , भीड़ – भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, खुले सीवर, बिजली के तार व खम्भों से बच कर रहें, किसी भी सिविक समस्या या जल भराव, वक्षृ पातन नगर निगम कंट्रोल रूम नम्बर 6389300137/6389300138/6389300139 पर, विधुत ब्रेकडाउन हेतु हेल्पलाइन नम्बर 1912 तथा अन्य किसी समस्या हेतु इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर के नम्बर 0522.4523000 पर समस्या दर्ज कराएं और धैर्यपूर्वक निस्तारण की प्रतीक्षा करें।
बारिश ने उड़ानों पर भी डाला असर
भारी बारिश की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट के आने वा जाने वाले रास्तों पर भीषण जलभराव है | एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लखनऊ में मौसम खराब होने की वजह से तीन उड़ानों का डायवर्जन
दुबई, मुंबई व अहमदाबाद से लखनऊ आने वाली उड़ानों को दिल्ली वाया डायवर्जन किया गया है साथ ही लखनऊ से जाने वाली कई उड़ाने कई घंटे बिलंब से है |एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर भीषण जलभराव होने से यात्रियों को परेशानियां का सामना भी करना पड़ रहा है |

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 16 और 17 सितंबर दो दिनों के लिए करीब 30 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है.. इनमें लखनऊ, गाजियाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, मथुरा, सीतापुर, अयोध्या, मुरादाबाद, शामली, वाराणसी, संभल, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, प्रयागराज, बागपत, हापुड़, मेरठ, शाहजहांपुर, हमीरपुर, बलिया, जालौन, इटावा, ललितपुर, फर्रुखाबाद व औरैया शामिल हैं|




