
अब्दुल वाजिद
बरेली | बहेड़ी पुलिस ने नकली करेंसी के व्यापार करने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 -100 रूपए के 897 नकली करेंसी बरामद की है | पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले है | पुलिस के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग चौकी चुरैली डाम क्षेत्र में नकली नोटो का व्यापार कर रहे है जिससे क्षेत्र में जाली मुद्रा का प्रचलन बढ़ रहा है | पुलिस ने मामले पर निगाह बनाई रखी और कुछ ही दिनों ने नकली नोटो के सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने आरोपियों के पास 89700 हजार की नकली नोटो को बरामद किया | पुलिस ने बताया कि पकडे गए लोगो में ऊधमसिंह नगर ज़िले के नानकमत्ता के शफ़ीक़ पुत्र सद्दीक अहमद दौलतराम उर्फ़ बाबूजी पुत्र ओमप्रकाश है |
बहेड़ी पुलिस ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि नकली नोटो के व्यापार करने के सम्बन्ध में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है , जिनके पास से 89700 रूपए की नकली करेंसी बरामद की गई है | पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है | पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 489 b -489 -c ipc के तहत मामला दर्ज किया है |




