रेलवे की लापरवाही सप्ताह भर परेशान रहेंगे करीब 100 गांव के लोग

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।फतेहगंज पूर्वी के टिसुआ रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग शिवनगर की समपार 347 सी सप्ताह भर को बंद रहेगा।को रेलवे ने मरम्मत कार्य के नाम पर सप्ताह भर को 20 जुलाई से सप्ताह भर बंद रहेगी। अचानक फाटक बंद होने की जानकारी से ग्रामीणों में आक्रोश है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय द्वारा जारी सूचना अनुसार 20 जुलाई से 26 जुलाई तक रेल पथ पर मेजर मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा।अप लाइन पर मेंटेनेंस कार्य होगा जिससे समपार संख्या 347 सी पर सड़क यातायात बाधित रहेगा। फाटक के दोनों ओर जंजीरे भी लगाई जाएगी क्रॉसिंग से लोगों का आवागमन बंद रहेगा। जिससे कोई भी एक व्यक्ति आवागमन नहीं कर सकता। लोगों में रोष है आप किसी सूचना के अचानक फाटक बंद किया गया जा रहा है। लोगों का कहना है रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य होने से लोगों को भारी मुसीबत होगी। देहात के गांव के लोग रेलवे स्टेशन के पास से होकर ही रास्ता निकलता है। शुरू होने वाले काम रेलवे द्वारा तीन ट्रैक के पत्थर छानकर मिट्टी हटाई, पत्थर के पैकिंग आदि होगी‌। करीब एक सौ गांव के लोगों के लिए मुसीबत शुरू हो जाएगी। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।विभाग की लापरवाही से लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। अगर ग्रामीण दूसरे रास्तों से जाएंगे तो कई किलोमीटर घूमना पड़ेगा तब पहुंच जाएंगे। पुलिस का कहना है रेलवे विभाग के द्वारा सूचना प्राप्त हो गई है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment