राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज में रोवर-रेंजर्स शिविर का दूसरा दिन, छात्रों ने सीखे जीवन उपयोगी कौशल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज, मीरगंज बरेली में आयोजित भारत स्काउट एंड गाइड के अंतर्गत रोवर एंड रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षक श्री पी. के. शर्मा के नेतृत्व में गांठ बांधना, ध्वनि संकेतन, तालियों का प्रयोग, आपदा संकट बचाव जैसी शैक्षिक एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का महत्व समझाया गया।

 

 

कार्यक्रम का संचालन रोवर प्रभारी डॉ. मोहम्मद आतिफ खान एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. ममता रंजन ने किया। शिविर के दौरान महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और स्काउट गाइड आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

 

इस अवसर पर प्रो. विजय कुमार, डॉ. पारूल जैन, डॉ. मोहम्मद फाइज, डॉ. सचिन कुमार गिरि, आलोक त्रिपाठी, शिव प्रताप सिंह, रत्नाकर दुबे, दीपांकर राव, संदीप तिवारी, विजय कुमार, मनोज शर्मा, आनंद कुमार, बिजेंद्र प्रधान, विनय कुमार चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार सिंह सहित कई सहायक प्राध्यापकों ने अपने विचार साझा किए और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।शिविर का समापन तीसरे दिन विविध प्रस्तुतियों और प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment