पोर्टल पर तहसील बहेड़ी में कस्बे को दर्शाने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। कस्बे के कुछ ग्रामीणों द्वारा सरकारी योजनों में आवेदन करने पर आवेदन कर्ताओं का पता कस्बा शीशगढ़ तहसील बहेड़ी दर्शाने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। कस्बा निवासी अनोखेलाल सागर, शहादमत अली, श्यामलाल, सिपाही लाल, रामा देवी आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया कि उनके द्वारा सरकारी योजनों में आवेदन करने पर उनका आवेदन तहसील बहेड़ी में दर्शाता है जबकि कस्बे के आवेदन तहसील मीरगंज में दर्शाना चाहिए।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि उनका आवेदन बहेड़ी तहसील में दर्शाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। जिससे आवेदन कर्ताओं को निराशा होती है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर उनके आवेदनों को मीरगंज तहसील में अंकित किए जाने की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment