राजभर का भाजपा पर आरोप : भाजपा तब तक थी जब तक अटल बिहारी जिंदा थे, अब गुजरातियों का कब्जा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मुरादाबाद ।भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा को जमकर लताड़ा है । राजभर ने कहा कि भाजपा को सिर्फ तब तक थी, जब तक अटल बिहारी वाजपेयी जिंदा थे।अब तो भाजपा पर गुजरातियों का कब्जा है। पीएम से लेकर गृहमंत्री और सीबीआई चीफ से लेकर ईडी प्रमुख तक गुजराती हैं। देश बेचने वाला देश खरीदने वाला और देश का रुपया लेकर भागने वाला भी गुजराती ही है । राजभर ने यह भी कहा पीएम मोदी कहते थे कि काला धन वापस लाएंगे। लेकिन स्विस बैंक में काला धन और भी बढ़ गया है। भाजपा के शासनकाल में महज पिछले 3 साल में स्विस बैंक में 20,000 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। भाजपा बताए कि यह धन किसका है। देश को लूटकर किसने स्विस बैंकों में रकम भरी है।

राजभर ने कहा कि पीएम मोदी कहते थे कि देश नहीं बिकने दूंगा। लेकिन उन्होंने रेलवे, बैंकें, एलआईसी, एयरपोर्ट सब कुछ बेच डाला। कमाल की बात है कि देश बेचने वाला भी गुजराती है और उसे खरीदने वाला भी गुजराती है।

देश की रकम लेकर विदेशों में भागने वाले भी गुजरात के ही हैं।राजभर ने कहा कि जब कोरोना चरम पर था। तब जनता दवा, ऑक्सीजन और अस्पताल में बेड के लिए छटपटा रही थी। लेकिन जनता को ये सब मुहैय्या कराने के बजाए मोदी और योगी उस समय बंगाल में वोट के लिए छटपटा रहे थे। जनता इसे भूलेगी नहीं, हिसाब पूरा करेगी।यूपी में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर राजभर ने कहा, योगी कहते थे गुंडे प्रदेश छोड़कर चले गए हैं।

उन्होंने यह भी सवाल करने के लहजे में कहा कि अब गोली- बम चलाने वाले ये गुंडे फिर कहां से उतर आए। उन्होंने कहा, ‘वाजपेयी के जाने के साथ ही भाजपा में गुंडे, माफिया, भ्रष्टाचारियों का कब्जा हो गया है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। गौरतलब है कि राजभर वनारस के बाद मुरादाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। माना यह भी जा रहा है कि राजभर की पार्टी भाजपा को पूर्वांचल की कई सीटों पर भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment