
बरेली । प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यापारी से ठगी करने के मामले में सात आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर थाने पर स्वर्ण व्यापारी सुभाषचंद्र और उसके पिता चन्द्रसेन ने अपने साथ ठगी की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया था कि उसकी मुलाकात अनिल शर्मा नाम के व्यक्ति से हुई थी जिसने बताया था कि वह रविन्द्र कुमार के साथ काम करता है। वह उसे 40 लाख रुपये में एक किलोग्राम सोना दिला देगा। इसी बीच उससे कहा गया कि वह रुपये देकर सोना ले और स्टेशन रोड़ पर आ जाये।

जब वह स्टेशन रोड़ पहुंचा तो उससे कहा गया कि सोना उन्हें शाहजहांपुर के खुटार से मिलेगा। जब वह रुपये लेकर खुटार पहुंचे तो वहां एक लड़का मिला जो रुपये से भरा बैग लेकर अपने साथ चला गया। तभी एक शिफ्ट कार से सात लोग पहुंचे और खुद को पुलिस वाले बताकर कहा कि सोना और रुपये पुलिस के पास है । वह तुम्हें नहीं मिलेगा। इसके बाद जब पीड़ित ने खुद के साथ ठगी का एहसास किया तो मामले की शिकायत प्रेमनगर पुलिस से की गई। पुलिस ने जब अपनी जांच शुरू की तो पुलिस ने साथ लोगो को हिरासत में ले लिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि प्रेमनगर थाने पर एक स्वर्ण व्यापारी ने अपने पिता से शिकायत की थी कि कम कीमत पर सोने बेचने के नाम पर उसके साथ ठगी की गई है। पुलिस ने इस मामले में चंद्रपाल वर्मा मेरठ, रविन्द्र सिंह उधमसिंह जिला, अहिबाव लखीमपुर खीरी, मो इकवाल शाहजहांपुर, इरशाद मेरठ , शरीफ शाहजहांपुर, को हिरासत में लेने साथ बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही बृजेश निवासी अमरोहा को भी हिरासत में लिया है है। सिपाही बृजेश को तत्काल से निलंबित कर दिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलित कर हिरासत में लिए गए लोगो को जेल भेजा जाएगा।




