
आदर्श
मीरगंज । मीरगंज थाना क्षेत्र में एक दिन पहले एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत का मामला गहराता जा रहा है | मृतिका के परिजनों का आरोप है कि युवती को जहर देकर उसकी हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या दिखाने के मकसद से उसे फांसी पर लटका दिया | लेकिन किसी कारणवश परिवार फंसने की डर से फरार हो गया | इस मामले में कई ऑडियो भी वायरल हुई जिसमें इस बात पर शक जताया जा रहा है कि युवती के साथ पहले गलत काम किया और बाद में हत्या कर दी गई | पुलिस ने मृतिका के परिजनों की तहरीर और डीएम से अनुमति लेने के बाद शनिवार को पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ताकि घटना का सच पता चल सके |
युवती का शव बल्ली से लटका मिला था
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द में बिहार के लोग रहते हैं। एक परिवार के लोग कुछ समय पहले बिहार से एक युवती को घर ले आए थे। युवती अपने रिश्तेदार के घर रह रही थीं। शुक्रवार की सुबह किशोरी संदिग्ध हालत में घर में बने बाथरूम में रखी बल्ली में बंधे फंदे पर लटकी मिली। घर के लोगों ने किशोरी के फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को नहीं दी। परिजनों ने आनन फानन में किशोरी का शव फंदे से उतार लिया। परिजन शव को उठाकर ले गए और उसे दफना दिया । इसके बाद युवती के रिश्तेदार गायब हो गए। किसी ने मामले की सूचना बिहार में रह रहे किशोरी के परिजनों को दी। वही मीडिया में यह मामला आने की वजह से पुलिस भी हरकत में आई और डीएम से अनुमति लेने के बाद शव को कब्र से निकलवाया |
मृतिका के परिजन डीएम से लेकर पुलिस प्रशासन से कर रहे थे मामले की शिकायत मृतिका के परिजन बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और क्षेत्राधिकारी मीरगंज से फोन से पूरे मामले को बताया और कार्रवाही की मांग की | वही मीडिया भी इस मामले को समझने के लिए पुलिस प्रशासन से जानकारी लेने की कोशिश कर रहा था | शनिवार को मजिस्ट्रेट अरविंद्र कुमार तिवारी की मौजूदगी में युवती का शव निकलवा कर पीएम को भेज दिया | अब माना जा रहा है कि पीएम के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि युवती की हत्या की गई है या खुद युवती ने आत्महत्या की है |




