
आदर्श
बरेली । मीरगंज थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के आबादी से लगे एक खेत में अजगर दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया | ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना वन विभाग को दी | वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।
अजगर देख ग्रामीणों में बड़ी बेचैनी , वनविभाग ने पकड़ा अजगर
शनिवार को गांव से सटे जंगल में 18 फुट लंबा का अजगर कुछ ग्रामीणों ने देखा | इसके बाद ग्रामीणों में अजीब सी बेचैनी देखी गई | ग्रामीणों ने अजगर की सूचना वन विभाग की टीम को दी | इसके बाद वनविभाग ने रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा | ग्रामीणों के मुताबिक संजरपुर के जंगल में सरकारी नलकूप के पास लक्ष्मीकांत दिवाकर के खेत के मेड़ के पास अजगर दिखा | ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी | मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया| अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मीरगंज में पहले भी मिल चुके है अजगर
मीरगंज क्षेत्र में आए दिन अजगर मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अभी कुछ दिन पहले सिंधौली के पास अजगर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था अजगर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था| वन विभाग अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि गांव संजरपुर के जंगल में अजगर दिखाई दिया है | सूचना मिलने पर मौके पर रेंजर संतोष कुमार और उनकी टीम में अमित कुमार,छत्रपाल,अंगनलाल ,हेमराज पहुंचे और अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।




