
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है | युवती का कहना है कि युवक उसे एक वर्ष से परेशान कर रहा है | युवक उसके साथ और उसकी बहन से मारपीट कर चुका है | कई बार उसने और परिवार के लोगो ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना | युवती ने मीडिया को बताया कि युवक विशाल यादव ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए है | वह उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहा है |युवक उसके साथ कई बार रेप की घटना को अंजाम दे चुका है |
युवती ने यह भी बताया कि युवक चाहता है कि वह उसके कहने पर चले जहां बुलाये वह वहां आये और उसके दोस्तों को भी खुश करे | पीड़िता मामले की शिकायत करने सुभाषनगर थाने गई लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई | पता चला कि विशाल का सुभषनगर थाने के साथ चौकी पर अक्सर पुलिसकर्मियों के साथ उठना बैठना होता है | पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है | एसएसपी ने मामले की जाँच सीओ को दी है |

सीओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सुभाषनगर थाने पर एक युवती ने तहरीर देकर बताया है कि एक युवक द्वारा उसे एक साल से परेशान किया जा रहा है | आरोपी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की घटना की जा रही थी साथ में उसके मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो बनाये जा रहे थे | घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र मिला है , इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है | जाँच में इसमें यह जानने की कोशिश की जाएगी कि युवक युवती में कोई वार्ता हो रही थी की नहीं | युवती की उम्र 21 वर्ष है | युवती सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है |




