
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी।। हरिद्वार में कस्बा के ही एक तस्कर को स्मैक की खेप के साथ हिरासत में लिया गया है। उसकी काल का सीडीआर निकालने पर कस्बा के दो लोगो के नंबर देखने के बाद सोमवार को उत्तराखंड पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर करीब दो घण्टे पूछताछ करने के बाद उनको छोड़ टीम वापस हो गयी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले कस्बा के अंसारी मोहल्ला निवासी एक तस्कर की स्मैक हरिद्वार में पकड़ ली गयी है।स्मैक के साथ गिरफ्तार युवक को जिसने खेप लेकर भेजा था। वह उसका पता नही बता पा रहा है। लेकिन पुलिस ने जब गिरफ्तार युवक की काल डिटेल निकाली तो स्थानीय कस्बा के दो नंबरों पर दो दिन में अधिक बात की गई है। इसके आधार पर उत्तराखंड पुलिस सोमवार को दोपहर के बाद कस्बा पहुंची और उन्होंने स्थानीय चौकी पुलिस की मदद से दोनो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी पर उनसे करीब दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। बाद में टीम उनको छोड़कर चली गयी। टीम प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया काल के सम्बन्ध में उनसे पूछताछ की गई थी। जांच चल रही है।जांच में दोषी पाए जाने पर उनको गिरफ्तार किया जायेगा। उधर थाना पुलिस ने जानकारी से मना किया है।




