
दैनिक राशिफल , रविवार 11 जुलाई
रविवार-11- जुलाई -सन2021 ईसवी. पड़वा तिथि, सुबह 6:11 तक तत्पश्चात द्वितीया. शुक्ल पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
पुष्य नक्षत्र, चंद्रमा कर्क राशि में.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज अधिकांश समय सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों और घरेलू कार्यों को करने में लगेगा. यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि रहेगी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन व नौकरों का सहयोग मिलेगा भाग्य साथ देगा. पूर्व समय में किए गए पुण्य कर्म आज फलित होंगे.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – धन प्राप्ति की दिशा में किया गया प्रयास सफल होंगे. छोटी यात्रा हो सकती है.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- आज का दिन लगभग सामान्य ही रहेगा. बुद्धि के प्रयोग से अपने व्यापार को थोड़ा सा ठीक कर पाएंगे.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज का दिन खर्च से भरपूर और धन की कमी के कारण तनावग्रस्त हो सकता है.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- लाभ की दिशा में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- सरकारी नौकरों को अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी. घरेलू कार्यों को करने में अधिकांश समय व्यतीत होगा.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – भाग्य साथ देगा धर्म-कर्म में मन लगेगा. परिश्रम अधिक करना पड़ेगा छोटे भाई बहनों व नौकरों का सहयोग मिलेगा.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता मन परेशान रहेगा. यदि पूर्व समय में कर्ज लिया है बहुत परेशानी होगी.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज का दिन सामान्य रहेगा शरीर में हल्का दर्द हो सकता है. किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है रोग और कर्ज यह दो चीजें आपको परेशान कर सकती हैं. खर्च की अधिकता रहेगी. यात्रा हो सकती है.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शिक्षा और ज्ञान अर्जन की दृष्टि से अच्छा है. प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता उत्पन्न होगी. व्यापार में भी लाभ संभव है
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




