
आदर्श
फतेहगंज पश्चिमी।। विकास खंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चल रहे मतदान में मतदाताओं ने 2 बजे तक कुल 79 वोटों में 78 वोट पड़े। एक वोट नहीं पड़ा। जानकारी के मुताबिक तीन बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई जिसमें से 71 वोट सपा समर्पित प्रत्याशी किरन यादव के पक्ष में और 6 वोट भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी को मिले। जिसमें एक वोट निरस्त भी हुआ।सपा समर्पित प्रत्याशी किरन यादव ने 65 वोट लेकर शानदार जीत हासिल की।

मीरगंज ब्लांक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार
मीरगंज से भाजपा के गोपाल कृष्ण गंगवार बने ब्लॉक प्रमुख। गोपाल कृष्ण गंगवार म ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के गिरीश कुमार को भारी अंतर से हराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गंगवार की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव।




