भदपुरा में बीजेपी की रश्मि गंगवार की बड़ी जीत पर खुशी से झूम उठे भाजपाई

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

शकील अंसारी

बरेली। सत्ताधारी बीजेपी ने भदपुरा में सपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम गंगवार को बुरी तरह पछाड़ते हुए 59 वोटों से हराकर एक बड़ी जीत हासिल की। पुरुषोत्तम गंगवार को कुल 11 वोट मिले। पार्टी की रश्मि गंगवार की जीत की खुशी में तमाम भाजपाई झूम उठे और जमकर मिठाईयां बांटने के बाद खुशियां मनाने लगे। 20 साल पहले भदपुरा की प्रमुखी सीट भाजपा के पास थी। लेकिन उसके बाद इस सीट पर सपा के नरोत्तमदास मुन्ना,ने लगातार तीन बार जीत हासिल की। हालांकि पिछली बार नरोत्तमदास मुन्ना को बीजेपी ने टिकट दिया। लेकिन वह भी सपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम गंगवार से हार गये।

भदपुरा में बीजेपी की रश्मि गंगवार की बड़ी जीत पर खुशी से झूम उठे भाजपाई

हालांकि इस बार भाजपाइयों की मजबूत रणनीति के आगे भदपुरा की समाजवादी पार्टी के तमाम बड़े दिग्गज धराशायी हो गये। पार्टी प्रत्याशी की बड़ी हार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। सुबह 11 बजे वोटिंग शुरू हुई। और 3 बजे के बाद 15 मिनट में ही बीजेपी की रश्मि गंगवार की जीत की घोषणा हो गयी। जिसके बाद तमाम भाजपाई खुशी में झूम उठे। चुनाव के दौरान एसओ राजेन्द्र सिंह सिरोही लगातार मुस्तैद रहे। भदपुरा में 12 मुस्लिम बीडीसी मेम्बर मुस्लिम जाति से हैं। जिनमें अधिकतर मेम्बरों ने बीजेपी की रश्मि को अपना समर्थन दिया। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस मौके पर पार्टी के संतोष गुप्ता,रमेश गंगवार, हेमेंद्र गंगवार, शशि कपूर, सुमित वर्मा,सुरेश गंगवार, वेदपाल कन्नौजिया,आदि थे।

बीजेपी ने सपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराकर लिया बदला

दरअसल भदपुरा में ब्लाक प्रमुखी को लेकर बीजेपी को पिछले चार चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। सन 2001में हुए चुनाव में बीजेपी के हरप्रसाद की पत्नी को सपा के नरोत्तम दास मुन्ना के 50 वोटों के मुकाबले मात्र 2 वोट ही मिले। इसके बाद सन 2006 में बीजेपी ने अमीरनगर के सत्यपाल गंगवार की पत्नी मीना देवी को प्रत्याशी बनाया तो वह 14 वोटों से चुनाव हार गयीं। जवकि 2011 में बीजेपी ने दलेलनगर के रमेश गंगवार को टिकट देकर एक बार फिर सपा के नरोत्तमदास मुन्ना के सामने मुकाबले को उतार दिया।

इस चुनाव में भी बीजेपी के रमेश गंगवार को सपा के नरोत्तमदास मुन्ना ने 11 वोटों से हरा दिया। 2016 में हुए चुनाव में नरोत्तम दास मुन्ना ने सपा छोड़कर बीजेपी से टिकट पाकर चुनाव लड़ा। लेकिन इस चुनाव में बीजेपी के नरोत्तमदास मुन्ना भी पुरुषोत्तम गंगवार से 9 वोटों से चुनाव हार गये।

लेकिन इस बार पार्टी ने रश्मि गंगवार पर दांव खेला। जिन्होंने 59 वोटों से एक बड़ी जीत दर्ज कर भाजपाइयों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उधर सपा की बुरी हार को लोग पार्टी में भारी गुटबाजी की वजह बता रहे हैं। सपा के भदपुरा के तमाम बड़े चेहरे भी बीजेपी को समर्थन देते नजर आये। जिससे ही सपा की बड़ी हार हुई।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment