भोलेनाथ की कृपा से आज मिथुन राशि- और कन्या राशि को लाभ- शेष राशियों के लिए पढ़ें राशिफल.

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल, 12 जुलाई

सोमवार-12- जुलाई -सन2021 ईसवी. द्वितीय तिथि, शुक्लपक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
अश्लेषा नक्षत्र,चंद्रमा कर्क राशि में.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि और परिश्रम की अधिकता रहेगी. छोटे भाई बहनों और नौकरों का सहयोग मिलेगा. कल्पना से संबंधित कवि इत्यादि के लिए आज रचना करने हेतु अच्छा दिन है.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- परिश्रम की अधिकता छोटे भाई बहन का सहयोग प्रयास करने पर धन की प्राप्ति वाणी का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – धन प्राप्ति की दिशा में किया गया प्रयास सफल होंगे बुद्धि चातुर्य से आपके कई काम बनेंगे.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- आज का दिन लगभग सही है स्वास्थ्य में सुधार मानसिक प्रसन्नता होगी. खर्च की अधिकता बनी रहेगी.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा है प्रयास करने पर धन लाभ भी संभव है. हरी सब्जी का कारोबार करने वाले व्यापारी आज लाभ में रहेंगे.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज आपका लाख का दिन है अकाउंट/ लेखन कार्य, हरी सब्जी का व्यापार करने वाले भी लाभ में. अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. पिता पक्ष से लाभ.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अधिकारियों का सहयोग अनुकूलता, व्यापार में वृद्धि, धर्म कर्म से भाग्य साथ देगा.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – भाग्य साथ देगा छोटी यात्रा हो सकती है, स्वास्थ्य पर भी कुछ पैसा लग सकता है.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- हल्का तनाव का दौड़ भाग लगी रहेगी दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

भोलेनाथ की कृपा से आज मिथुन राशि- और कन्या राशि को लाभ- शेष राशियों के लिए पढ़ें राशिफल.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ ही है स्वास्थ्य बहुत उत्तम नहीं कहा जा सकता, नसों नाड़ियों में दर्द हो सकता है. छिपे हुए शत्रु और छिपे हुए रोग से सावधानी बरतें.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- सर्दी के रोग हो सकते हैं स्वास्थ्य बहुत उत्तम नहीं रहेगा, प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता उत्पन्न होगी.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- शिक्षा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है मित्रों से मुलाकात/ सहयोग प्राप्त होगा. समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि. अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में लगेगा.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज