भगवान विष्णु की कृपा से वृषभ और कुंभ राशि वालों को होगा लाभ- जाने अपना राशिफल पंडित राकेश पांडेय से

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

गुरुवार – 01- जुलाई -सन2021 ईसवी. सप्तमी तिथि, कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
पूर्वाभाद्रपद समय 5:41 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद नक्षत्र. चंद्रमा मीन राशि में.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- खर्चे की अधिकता से मन परेशान रहेगा प्रयास करने पर बाहरी क्षेत्रों से कुछ लाभ अर्जित कर सकते हैं. व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति हो सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. मृत्यु भाव में केतु ग्रह चल रहा है छिपे हुए रोग संभव हैं.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- प्रयास करने पर कारोबारी गतिविधियों में तीव्रता लाभ संभव है. यदि शराब नहीं पीते हैं तो भाग्य साथ देगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, आपकी राशि में राहु चल रहा है गलत संगति से बचें अन्यथा तनाव मिल सकता है.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – भाग्य की प्रबलता से व्यापार में वृद्धि. यात्रा में कष्ट संभव.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- मन धर्म करने लगेगा लेकिन खर्च के अधिकतम जेब खाली रहेगी. जीवनसाथी के कारण कुछ परेशानी मिल सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, आपकी 8वीं में बृहस्पति चल रही है. कर्ज हो सकता है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- जो जातक विवाह योग्य होने विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. हल्का तनाव, खर्चे की अधिकता ,जेब खाली, किसी बात को लेकर तनाव भी संभव है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है . राहु व्यापार स्थान पर है. दुकान को नजर लग सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा बीमारी में पैसा लग सकता है कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. मित्रों का सहयोग रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है. छठी व्रत पर चल रही है कर्ज हो सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- शिक्षा और संतान पर खर्च संभव. मित्रों का सहयोग रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है .आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं .

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – संतानों मित्रों का सहयोग घरेलू खर्च में वृद्धि. और परिश्रम की अधिकता रहेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपकी राशि में केतु ग्रह है छुपे हुए रोगों और शत्रुओं से मानसिक तनाव मिलता रहेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में बीतेगा हल्का सा तनाव भी बीच में मिलेगा. वाणी के प्रभाव से कुछ धन लाभ भी संभव है
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है. छठे भाव का राहु गुप्त शत्रु से कष्ट दे सकता है. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- परिश्रम की अधिकता से कुछ धन की प्राप्ति संभव है. वाणी का प्रभाव बना रहेगा शरीर में हल्का दर्द भी रहेगा. श्वास संबंधी रोग बने रहेंगे.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण चल रहा है.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- बुद्धि बल विवेक के द्वारा कुछ धन लाभ संभव है. यदि आप झगड़ालू किस्म के व्यक्ति हैं तो आज कोर्ट के कचहरी पर समय बीत सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है . शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा. मना कारण ही परेशान रह सकता है कुछ लाभ भी संभव है.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी गुरु ग्रह है आपकी 12वीं बृहस्पति चल रही है. स्वास्थ्य में धन खर्च. कर्ज बढ़े.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐq

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज