
बरेली | हनीवेल कंपनी पर राजेंद्रनगर में बिना नगर निगम की अनुमति के सड़के खोद देने का आरोप लगा था | इस संबंध में पार्षद सतीश कातिब ने मामले की शिकायत मेयर से की थी बाद में मेयर ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए नगर आयुक्त को मामले की जाँच कराने को कहा था साथ ही मेयर उमेश गौतम कंपनी के भुगतान पर रोक लगाने की सिफारिश की थी | बुद्धवार को हनीवेल के प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीचन्द्रा मिश्रा ने मीडिया के सामने अपनी सफाई देते हुए कहा कि Honeywell बरेली स्मार्ट सिटी के लिए आईसीसीसी प्रोजेक्ट का काम कर रही है और नगर निगम और बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उचित अनुमति के साथ सड़को की खुदाई कर रही है|अधिकारियो के साथ हुई बातचीत से यह पता चला है कि हनीवेल के पास काम को अंजाम देने के लिए सभी आवश्यक अनुमति है।बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड और परियोजना प्रबंधन सलाहकार की देख रेखे में कार्य कर रही है| उन्होंने यह भी कहा कि हनीवेल अंतरराष्ट्रीय स्तर से कार्य कर के बरेली सिटी को लोगो की सुरक्षा और अपराधिक गतिविधियों में काबू पाने के लिए सहायक कार्यो में अग्रसर है| कुछ लोगो ने कंपनी के कार्य के बारों में अफवाह फैला रहे है | वह बरेली के लोगो को विश्वास दिलाते है कि वह अपने स्तर से शहर के हित में अच्छा से अच्छा काम करना चाहते है |
हनीवेल शहर में लगा रही है 145 पोल
हनीवेल शहर की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए 145 पोल लगा रही है | बताया जा रहा है कि इन पोलो की मदद से शहर के कई स्थानों में कैमरे लगाए जायेंगे , जिससे शहर की सुरक्षा बेहतर होगी | बरेली के नगर निगम में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर को स्थापित किया जा रहा है |




