चचेरे भाई की शादी के बीच युवक की मौत, खाली प्लॉट में मिला गोली लगा शव; स्टेटस पर लिखा था- ‘मैं आखिरी हूं

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक परिवार शादी की खुशियों को सहजने में लगा हुआ था। इसी बीच परिवार के युवक मिथुन अचानक लापता हो गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग पुलिस के पास भी पहुंचे, लेकिन इसी दौरान उन्हें मिथुन का शव मिलने की खबर मिली। उसका शव पास के एक खाली प्लॉट में पड़ा था। शरीर पर गोली लगी हुई थी। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

 

मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र की बादशाहनगर कॉलोनी का है। मृतक की पहचान मिथुन के रूप में हुई है। उसके पिता के मुताबिक मिथुन बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बीती रात उसके चचेरे भाई की शादी थी। शादी के कार्यक्रम के दौरान जब मिथुन देर रात तक नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन उसकी गुमशुदगी की शिकायत लेकर पुलिस के पास भी पहुंचे थे। इसी बीच उन्हें मिथुन का शव मिलने की सूचना मिली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर गोली लगी होने के कारण पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मिथुन ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर ‘मैं आखिरी हूं’ लिखा था। फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मिथुन की मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment