
बरेली | रामगंगा नगर आवासीय योजना की कालोनी गंगा एवं नर्मदा का पंजीकरण 25 जून तक खोला गया था, जिसमें शहरवासियों ने पंजीकरण करने में बढ़चढ़ हिस्सा किया था । बुद्धवार को गंगा एवं नर्मदा कॉलोनी के लगभग 500 भूखण्डों का आंवटन 23000 रूपए प्रति वर्ग मी० की दर से लाॅटरी ड्रा के माध्यम से किया गया। आवंटित भूखण्डों के विक्रय से प्राधिकरण को लगभग 140 करोड़ की आय प्राप्त होगी।जन-सामान्य के उत्साह के मद्देनजर प्राधिकरण द्वारा माह जुलाई में बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा रामगंगा नगर आवासीय योजना में कावेरी, सरस्वती एवं साबरमती नाम से पंजीकरण खोला जाना प्रस्तावित है | बीडीए को उम्मीद है कि जन-सामान्य ने जो उत्साह गंगा एवं नर्मदा के लिए दिखाया है वह आगे भी देखने को मिलेगा |
Author: cradmin
Post Views: 41




