ब्लॉक प्रमुखी नामांकन के दौरान दो गुटों में हुई मारपीट, पुलिस ने लिया मोर्चा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

रिंटू वर्मा

पीलीभीत के अमरिया ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन कराने पहुँचे भाजपा प्रत्याशियो के समर्थंक व निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई | घटना स्थल का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया | पुलिस ने मौके से भाजपाई नेताओ सहित निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों को लाठियां भांज कर मौके से खदेड़ दिया|
जानकारी के मुताबिक भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी सर्वजीत सिंह सब्बा अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुँचे तो उसी बीच पहले से मौजूद निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई | ब्लॉक में हुई मारपीट को लेकर पुलिस ने भाजपाई नेताओ व समर्थकों की भीड़ पर लाठियां भांज कर मौके से खदेड़ दिया | घटना स्थल पर आला अधिकारियों के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया | भाजपा प्रत्याशी सर्वजीत सिंह सब्बा ने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे श्याम सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में ब्लाक प्रमुख रहे श्याम सिंह को इस बार पार्टी ने घोषित प्रत्याशी नहीं बनाया उसको लेकर यह बौखलाए हुए हैं इस बार इन्होंने नाम बदलकर निशांत सिंह के नाम से नामांकन कराया है और मुझे फसाने के लिए इन्होंने अपने ही रिश्तेदार खड़े कर कर आपस में लड़वा दिया है और मेरा नाम बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं| वही पूर्व ब्लाक प्रमुख श्याम सिंह भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए दोषी ठहरा रहे हैं और अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं फिलहाल पुलिस पूरी तरीके से मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने में जुटी है

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment